रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज : फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया। रिपोर्ट अनुसार इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार बताया जा रहा है कि भारत में इसमाइथोलॉजिकल फिल्म की मार्केटिंग का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए जा रहा है, जबकि विदेशों में इस फिल्म की कैंपेनिंग की लागत लगभग 550 करोड़ रुपए आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘रामायण’ संभवतः पहली हिंदी ही नहीं, इंडियन फिल्म भी होगी, जिसे 190 से ज्यादा देशों में रिलीज करने का लक्ष्य बनाया गया है। बता दे कि कथिततौर फिल्म को 30-50 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के लीड एक्टर रणवीर कपूर ने (रोल : भगवान राम) : 150 करोड़ रुपए चार्ज लिया है साउथ एक्टर यश (रोल : रावण): जिन्होंने 100-150 करोड़ रुपए लिए है। बात करे सनी देओल नि (रोल : हनुमान) तो। उन्होंने 45-50 करोड़ रुपए चार्ज लिया है। एक्टर साई पल्लवी (रोल : माता सीता) : 10-12 करोड़ रुपए चार्ज किया है।
माना जा रहा है कि फिल्म के सभी कलाकारों की फीस मिलाने के बाद यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।
एक और रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेकर्स ‘रामायण’ के संगीत पर भी करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। और उनकी फीस लगभग 70-80 करोड़ रुपए बताई जा रही इस तरह रामायण फिल्म की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज तक का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो फिल्म के दोनों पार्ट्स का है। इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दिवाली 2027 पर फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!