ललित फाउंडेशन के तत्वावधान में नमस्ते कॉर्बेट रिसॉर्ट, उत्तराखंड बना कवियों का महाकुंभ

ललित फाउंडेशन के तत्वावधान में नमस्ते कॉर्बेट रिसॉर्ट, उत्तराखंड में अभिव्यंजना में विशिष्ट कवि समागम में 432 रचनाकारों की उपस्थिति रही जिनमें से 175 युवा कवियों ने अपने वरिष्ठ कवियों के सामने काव्य पाठ किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में समाज में कवियों के योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी महत्ता को रेखांकित किया। अधिवेशन में उपस्थित पद्मश्री अशोक चक्रधर , डॉ हरिओम पंवार, डॉ कुमार विश्वास, श्री शशिकांत यादव, डॉ सुमन दुबे , डॉ मधु मोहिनी उपाध्याय , श्री पवन आगरी, श्री मनवीर मधुर, श्रीमती कविता तिवारी , श्री सुरेंद्र सार्थक , श्री अमन अक्षर, श्री सुमित ओरछा भाई गौरव चौहान , पंकज प्रसून , दीपक पारिख और सुश्री सान्या राय ने हास्य व्यंग्य, गीत, ग़ज़ल और ओज विधा के साथ मंच की समस्या और समाधान के संदर्भ में आयोजित विभिन्न सत्रों में शामिल होकर अपने मंच के अनुभव साझा करते हुए, कवि सम्मेलन के परिष्करण के लिए युवा कवियों को विभिन्न सुझाव भी दिए।

ललित फाउंडेशन के तत्वावधान में नमस्ते कॉर्बेट रिसॉर्ट, उत्तराखंड में अभिव्यंजना पांच में शामिल कवि प्रवीण शुक्ल ने कहा , “युवा कवियों को सुनकर और उनकी प्रतिभा देखकर यह आश्वस्ति हुई की आने वाले समय में हमारी नई पीढ़ी, इस काव्य विधा को सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ाएगी। मैंने भी दो सत्रों में अपने विचार व्यक्त किए। मुझे लगता है कि यदि उपस्थित युवा रचनाकार सुझावों पर गौर करेंगे और गंभीरता के साथ कविता के क्षेत्र में कार्य कार्य करने का संकल्प लेंगे तो आने वाले समय में हमारी वाचिक परंपरा और अधिक समृद्ध हो जाएगी। इस अति विशिष्ट आयोजन के लिए ललित फाउंडेशन, उसके पदाधिकारी प्रिय अमित शर्मा, प्रिय पीयूष मालवीय और प्रिय कुशल कुशवाहा सहित उनकी पूरी टीम को मेरी अनंत शुभकामनाएं। यह अधिवेशन अपनी गुणवत्ता और शोध परक विचारों की प्रस्तुति के लिए बहुत समय तक मन मस्तिष्क पर अंकित रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!