आज़ादी को प्राप्त करने में भी और उसे कायम रखने में भी संघर्ष करना पड़ता है — कर्नल त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के देशभर में हुए कार्यक्रमों की झलकियाँ

मोहक मीडिया। ,ग्लैम फोर्ट मैरिज गार्डन, संत करेंट्स स्कूल के निकट, खगौल रोड, दानापुर, पटना : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भव्य समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर चक्र से सम्मानित कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तरी भारत के मुख्य समन्वयक मेजर जनरल एम. एल. असवाल उपस्थित रहे।

वीर नारी को सम्मानित करते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , मेजर जनरल एम एल असवाल , ब्रिगेडियर प्रवीन साहब , अरुण फौजी एवं ओम प्रकाश

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि “आजादी को प्राप्त करने में भी संघर्ष करना पड़ता है और उसे कायम रखने में भी सतत् संघर्ष करते रहना पड़ता है।”

उन्होंने कहा कि दुनिया में वर्तमान में जिस प्रकार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियां बनी हुई हैं, उन्हें देखते हुए अब “बुदबुदाते होठों से या मिचमिचाती आंखों से या लड़खड़ाते पेरो से काम नहीं चलेगा।” यदि देश की आजादी और संप्रभुता को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक नागरिक को दृढ़ विश्वास, साहस और राष्ट्रनिष्ठा के साथ आगे बढ़ना होगा।

सभा स्थल पर बैठे गौरव सेनानी और वीर नारियां

विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल एम. एल. असवाल ने कहा कि सैनिक का दायित्व सेवानिवृत्ति के साथ समाप्त नहीं होता, बल्कि उसके बाद उसकी जिम्मेदारी और चुनौती और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले और शहर में नागरिकों के चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज को आंतरिक चुनौतियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रति जागरूक करना भी पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने कहा कि भारतीय सेना की संख्या देश की विशाल जनसंख्या की तुलना में अत्यंत कम है, लेकिन राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और प्रभाव अत्यंत व्यापक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में पूर्व सैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए पूर्व सैनिकों को पहले एकजुट होना होगा और फिर अपने आसपास के नागरिकों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना होगा।

कार्यक्रम के संयोजक, भूतपूर्व सैनिक संघ बिहार के संयोजक तथा राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बिहार इकाई के संयोजक गौरव सेनानी अरुण फौजी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों को जूनियर और सीनियर का भेद भूलकर एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए—“हर जगह और हर समय राष्ट्र सर्वप्रथम।” उन्होंने कहा कि आज भी आम नागरिक पूर्व सैनिकों और फौजियों की ओर आशा और विश्वास से देखता है। देशवासियों के इस विश्वास को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

बिहार भूतपूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष गौरव सेनानी वी. एन. सिंह ने बिहार के कोने-कोने से आए पूर्व सैनिकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए पूर्व सैनिकों को “जय हिंद बोलना एवं जय हिंद ही बुलवाना” के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष ने कहा की “जय हिंद ही हमारा नारा है, जय हिंद ही हमारी पहचान है और जय हिंद ही हमारी शक्ति है।”

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वीर नारियों को आश्वस्त किया गया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था और भूतपूर्व सैनिक संघ का प्रत्येक सदस्य उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है और उनके सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

सभा को संबोधित करते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी | मंचासीन है मेजर जनरल एम एल असवाल .ब्रिगेडियर प्रवीन साहब , महेंद्र सिंह , बी ऍन सिंह , श्रीमती सुनंदा सिंह , मनोज कुमार , जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं अन्य

समारोह में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला विंग की सदस्यता में उल्लेखनीय वृद्धि भी दर्ज की गई। राष्ट्रिय सैनिक संस्था की बिहार की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुनंदा सिंह तथा युवा विंग के पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A में उल्लिखित 11 मौलिक कर्तव्यों का स्वयं पालन करेंगे और समाज के अन्य नागरिकों को भी इनके पालन के लिए प्रेरित करेंगे।

पूरे कार्यक्रम का शुभारंभ गौरव सेनानियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया |

समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, महिलाओं एवं युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न को ना केवल यादगार और ऐतिहासिक बनाया बल्कि राष्ट्रिय एकीकरण और चरित्र निर्माण के लिए भविष्य की रणनीति भी निर्धारित की |

राष्ट्रीय सैनिक संस्था और RWA आकाश नगर कमेटी ने बड़े धूम धाम से मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण,

राष्ट्रीय गान, बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत गण मान्य अतिथि द्वारा संबोधन,

उपरान्त प्रसाद व जल पान, बच्चो की खेल प्रतियोगिता उपरांत पुरस्कार वितरण, आयोजन में प्यारे लाल , जिले सिंह तेवतिया, ओमपाल सिंह सूबेदार, प्रदीप राणा, जोशी जी, वी पी शर्मा , प्रधान राजबीर नागर, कैप्टन बीरेंद्र सिंह, माँमचंद , चौ सुरेन्द्र सिंह, सिंह शिवकुमार शर्मा , सैनी जी, गजेंद्र फौजी, रेखा देवी ललिता शर्मा, कान्ति देवी व अन्य गणमान्य महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

सैनिक संस्था व रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), सेक्टर 6, वैशाली द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ हुई।


इस गरिमामयी समारोह में मुख्य तौर पर गौरव सेनानी ज्ञान सिंह (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनिक संस्था व RWA सेक्टर 6 वैशाली), गौरव सेनानी चंदन सिंह (जिला महासचिव, राष्ट्रीय सैनिक संस्था गाजियाबाद), गौरव सेनानी गणेश दत्त (जिला उपाध्यक्ष) एवं जिला युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट द्वारा हमारी ऊर्जावान युवा टीम के निम्नलिखित साथियों को सम्मानित किया गया:
सम्मानित युवा साथी:
प्रेम ठाकुर (महासचिव)
संदीप वर्मा (युवा उपाध्यक्ष)
अजय वर्मा (उपाध्यक्ष)
दिव्यांशु कोश्यारी (सचिव)
ओम शर्मा (उपाध्यक्ष)
प्रियांशु कुमार (मीडिया प्रभारी)
इस अवसर पर दिव्यांशु कोश्यारी, ओम शर्मा, प्रियांशु कुमार, धीरज सिंह, शिवम सिंह, पारस गोदियाल, प्रणव बोरा, आयुष थापा, आलोक आदि युवा साथी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर देश के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!