लखनऊ प्रवास के दौरान प्राक्कलन समिति की दो दिवसीय बैठक में उठाये मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों

लखनऊ प्रवास के दौरान प्राक्कलन समिति की दो दिवसीय बैठक में मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को गंभीरता एवं प्रमुखता के साथ उठाया गया। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कराया गया—

1) बागी गांव का नाम परिवर्तित कर “क्रांतिकारी गांव” घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

2) क्षेत्र में निजी औद्योगिक क्षेत्र (Private Industrial Area) घोषित किए जाने की मांग की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

3) मोदीनगर के वे गांव जो वर्तमान में हापुड़ प्राधिकरण के अंतर्गत आते हैं, उन्हें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) में सम्मिलित किए जाने का विषय उठाया गया।

4) मोदीनगर क्षेत्र में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा संगठित आवासीय योजना (Organised Housing Project) विकसित किए जाने पर बल दिया गया।

5) दतेड़ी गांव स्थित जाहरवीर मंदिर में सत्संग हॉल एवं बरामदे के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

उपरोक्त सभी बिंदुओं पर माननीय सभापति महोदय ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!