आतंक विरोधी अभियानों में कमांडर एक ही होना चाहिए, सर्जिकल स्ट्राइक से अधिक क्विक स्ट्राइक की जरूरत: राष्ट्रिय सैनिक संस्था

मोहक मीडिया | 21 मई 2026 , 10 डी , कारगिल चौक, वैशाली , गाज़ियाबाद – में राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी दिवस का ना केवल आयोजन किया बल्कि 10 गौरव सेनानियों की एक टीम का भी गठन किया गया जो स्कुलो में जाकर बच्चों को प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देगी |

श्री राजन छिब्बर एवं कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को सम्मानित करते हुए श्रीमती उषा राणा अंजू शर्मा , स्वाति बंसल , मोनिका गोयल , अंशु त्यागी एवं अन्य

मुख्य अतिथि राष्ट्रिय सैनिक संस्था के आर्थिक काउंसिल के चेयरमेन श्री राजन छिब्बर ने कहा की हमारी समझ में सर्जिकल स्ट्राइक से अधिक क्विक स्ट्राइक को महत्व दिया जाना चाहिए | उन्होंने कहा की हमें ज्यादा जानकारी तो नहीं है परन्तु कोमन सेन्स के आधार पर हम इतना जानते है की मेरे घर में आग लग जाए तो मैं तुरंत एक्सन लेता हूँ , संविधान की धाराओं का विश्लेषण नहीं करता | लिहाजा यदि तुरंत स्ट्राइक कर दी जाएगी तो दुश्मन अगला कदम उठाने से पहले 100 बार सोचेगा |

राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के युवा विंग के सदस्य अतिथियों का स्वागत करते हुए

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की वर्तमान में आतंक विरोधी अभियानों में फौज , पेरामिलिट्री फौज और पुलिस शामिल होते है | अब फौज का सिपाही कहता है मैं रक्षा मंत्रालय में आता हूँ , CRPF का सिपाही कहता है मैं गृह मंत्रालय में आता हूँ और पुलिस कांस्टेबल कहता है मैं कश्मीर प्रशासन में आता हूँ | एक बटालियन की 4 कंपनियों में तालमेल करने के लिए समय लग जाता है | जहां 3 मंत्रालय हों वहां तालमेल के लिए कितना समय लगेगा , कल्पना की जा सकती है | पुलिस के सिपाही को आगे बढने के लिए कहा जायेगा तो क्या गारंटी है की वो ये ना कहें की ये काम CRPF के जवान को दो | इसलिए आर्मी के सिद्धांत के मुताबिक़ ओपरेशन कोई भी हो कमांडर एक होना चाहिए | यानी आतंक विरोधी अभियान में जॉइंट ओपरेशन नहीं बल्कि सिंगल कमांड ओपरेशन होना चाहिए |

मुख्य अतिथि श्री राजन छिब्बर के साथ कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , कर्नल मुकेश त्यागी , ज्ञान सिंह , लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा एवं अन्य

कर्नल मुकेश त्यागी , गौरव सेनानी चन्दन सिंह , गौरव सेनानी गणेश दत्त , गौरव सेनानी डी के दास , देश भक्त अनुरुद्ध त्यागी , श्रीमती उषा राणा , श्रीमती अंजू शर्मा ने अपने अपने शब्दों में कहा की आतंकवाद विरोधी दिवस आज 21 मई को स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ऊपर आतंकी हमले के लिए याद किया जाता है | आवश्यकता है की हम इससे सबक लें और आतंकवाद को रोकने के लिए अपनी पुरानी नीतियों में ऊपर बताये गए तर्क आधारित बदलाव करें |

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित करते राष्ट्रिय सैनिक संस्था के सदस्य

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , एडवोकेट अंशु त्यागी , रजनीकांत,मोनिका गोयल , गौरव सेनानी ओम पाल सिंह , पुष्कर बिष्ट , मोनिका , स्वाति बंसल , गौरव सेनानी दुबे , देवेन्द्र चौबे , कैप्टन गोपाल , डी के त्यागी , आर जे सिंह , एस भार्गव , यू आर दुबे , सुभी चौबे , रेखा सिंह , बबली दास , प्रियांशु , अजय , आशीष , प्रणव एवं अन्य सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ प्रण लिया की सहनशीलता घर में तो ठीक है परन्तु जब आतंकवाद या देश की सुरक्षा का सवाल होगा तो हम सहनशीलता को शून्य कर देंगे और On The Spot एक्शन लेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!