गाजियाबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रजापुर ब्लॉक व गोविन्द पुरम मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित

मोहक मीडिया । गाजियाबाद, राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रजापुर ब्लॉक कमेटी एवं गोविन्द पुरम मंडल इकाई की संयुक्त बैठक गाजियाबाद स्थित मंडल कार्यालय, रजापुर ब्लॉक संरक्षक सूबेदार ओमपाल सिंह के आवास, आकाश नगर, मंगल बाजार रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर गंभीरता से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एक स्वर में पर्यावरण बचाने हेतु वृक्षारोपण अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में रजापुर ब्लॉक संरक्षक सूबेदार ओमपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा, श्री जिले सिंह तेवतिया, रविंदर पूनिया, राजबीर नागर, सुशील कुमार सक्सेना प्रधान, राम कुमार त्यागी, सुरेंद्र सिंह, मामचंद जी, के डी शर्मा, प्यारे लाल प्यारे जी, शिव कुमार शर्मा, मंजीत सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी, NCRसहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी शामिल रहे। सभी सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

अंत में लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा ने बैठक को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!