मोहक मीडिया। विश्व रक्तदान दिवस के सुअवसर पर एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार जी, डॉक्टर चरण सिंह, डाक्टर अंशुल चौधरी, डॉक्टर पवन, डॉक्टर सर्वेश, डॉक्टर विनोद कुमार एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता द्वारा अनेक महा रक्तदानियों का सम्मान तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार रितेश शर्मा, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, संजय शर्मा, मनोज कुमार, राकेश गुप्ता आदि पदाधिकारियों को माला, पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा गाजियाबाद के नागरिकों से समय समय पर रक्तदान करने का आवाहन किया गया तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा विभिन्न समय पर आयोजित रक्तदान शिविरों के लिए उनको साधुवाद प्रदान किया।
रक्तदान महादान जो समय पर बचा सकता है किसी की जान।
इस अवसर पर एम बी कौशिक, विपिन अग्रवाल सहित गाजियाबाद के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
