उत्तरी नेपाल में भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई. पानी तिब्बत की ओर से आया. नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं. बाढ़ से रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है. नेपाल के 5 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. 7 लोगों की मौत हो गई है.

नेपाल मे जो कल बांध के टूटने से जो गाँव जल सैलाब के चपेट मे आये जितने लोग भी नदी और पानी के रास्ते के आसपास गांव वाले थे वह सब अपनी जान बचा बचा कर ऊपर पहाड़ों में चले गए थे जब आज पानी कम हुआ है तो वह लोग अपने खोए हुए परिजनों को ढूंढने अपने घर अपने गांव की तरफ नीचे में अब जा रहे, उनके ऊपर बीत रही होगी वहीँ लोग जानते जिनकी पूरी दुनियां पूरी आशियाना एक पल मे सब बहकर ख़त्म हो गया साथ उनके लोग भी

