मोहक मीडिया । लाईनपार क्षेत्र जगमग अभियान के अंतर्गत विधायक संजीव शर्मा ने पांच कालोनियों में हाई मास्क लाईट लगवाकर उनका लोकार्पण किया,जिसमें आर डुप्लेक्स, प्रताप विहार व वृंदावन कॉलोनी, सिद्धार्थ विहार भी शामिल है ।

आर डुप्लेक्स में पार्षद श्रीमती पूनम सिंह तथा सिद्धार्थ विहार में प्रेम सिंह चौधरी ने जनता को जोड़ने व सुन्दर व्यवस्था कराने में सराहनीय प्रयास किया ।सिद्धार्थ विहार में विधायक ने लाईनपार क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी ।

लाईनपार फैडरेशन अध्यक्ष आर के आर्य व पार्षद संत राम यादव ने विधायक द्वारा इस क्षेत्र में बह रही विकास गंगा का श्रेय विधायक संजीव शर्मा को देते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया ।अजय चोपड़ा की जनसुनवाई व समस्या समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका के लिये भी आभार व्यक्त किया गया ।
