मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, कांवड़ियों में भक्ति और उत्साह का माहौल

मोहक मीडिया। मेरठ में कांवड़ियों पर CM योगी ने मंच से बरसाए फूल

सावन के पावन महीने में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सेवा, श्रद्धा और समर्पण का पावन संगम…

गाजियाबाद में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा मोहन नगर तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम पर सेवा शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस पुनीत अवसर पर नागरिक सुरक्षा के वार्डनों एवं स्वयंसेवकों के साथ होमगार्ड, पुलिस एवं प्रशासन के सहयोगियों ने भी पूरी निष्ठा से सेवा में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति, ग्रामवासी, शिवभक्त, भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता और पूरी टीम उपस्थित रहे।

…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!