डी.पी. यादव ने मुकेश शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाने की दी संस्तुति, अध्यक्ष सहित 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का होगा गठन, प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी पदाधिकारियों की सूची

मोहक मीडिया, गाजियाबाद। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुकेश शर्मा को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की संस्तुति की है। उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार अध्यक्ष सहित कुल 51 सदस्यीय महानगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर एवं स्थायी पते की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुकेश शर्मा पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं, मुकेश शर्मा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे। वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर महानगर में पार्टी संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर प्रेम शर्मा, शेर सिंह वर्मा, नरेंद्र वर्मा, गौरव शर्मा, अर्जुन सिंह, जोगिंदर शर्मा, जतिन राजपूत, सागर राजपूत, चरणजीत सिंह वालिया, राहुल कंसल, रामू कुमार, नवीन शर्मा, मनोज यादव, अर्जुन शर्मा, पिंटू शर्मा, अभिषेक शर्मा, हनी सिंह, अशोक आहूजा, प्रभात कौशल, सनी कुमार, विक्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!