शहीद स्मारक पार्क , मेरठ रोड , मनन धाम मंदिर के सामने , गाज़ियाबाद – राष्ट्रिय सैनिक संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने शहीद स्मारक पार्क पर जाकर शहीद स्तम्भ पर दिए जलाए | दरअसल सिपाही एक दफा सिपाही होने के बाद हमेशा सिपाही ही रहता है | आज दुनिया में एक तरह से विश्व युद्ध चल ही रहा है क्योंकि इसमें दो सुपर पावर और तीन कोंटीनेंट शामिल है | आग कब भारत की तरफ मुड जाए कोई कुछ नहीं कह सकता | इसलिए सरहद पर तैनात सिपाही के मनोबल को कायम रखने के लिए , मनोबल को बढाने के लिए और अपनी एक जुटता साबित करने के लिए राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद जिला इकाई ने गौरव सेनानी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर दिए जलाए |
लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , चन्दन सिंह , गणेश दत्त , राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की यह शहीद स्मारक पार्क हमारे राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी जी के प्रयत्नों से स्थापित हुआ है और विकसित हुआ है |
श्रीमती अंजू शर्मा , मोनिका गोयल , मंजीत सिंह , पुष्कर बिष्ट , रजनीकांत ने बताया की शहीद स्मारक पार्क में एक ओपन ऐयर थियेटर का निर्माण चल रहा है जो बहुत जल्दी पूरा होने वाला है | यहाँ देश भक्ति के ऊपर और शहीदों की कहानियों पर डाक्यूमेंट्री चलाई जायेगी और युवाओं को दिखाई जाएगी | बस यही से प्रारम्भ होगा राष्ट्रिय एकीकरण और चरित्र निर्माण |
विक्रम सिंह , सुरेन्द्र सिंह , अजय ने बताया की जैसे आम लोगों के लिए अपनी बात उठाने के लिए दिल्ली में जंतर मंतर था ऐसे ही सैनिको और शहीद परिवारों के सदस्यों की समस्याओं को उठाने के लिए और शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए यह शहीद स्मारक पार्क है | आज हम यह मांग करते है जब कोई अधिकारी गाज़ियाबाद में पोस्टिंग आता है तो उसे पहले शहीद स्मारक पर आकर शहीदों को श्रधांजलि देनी चाहिए | ऐसा कानून तो नहीं है | परन्तु यह छोटा सा काम करने से सन्देश बहुत बड़ा जायेगा | सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी राष्ट्रिय सैनिक संस्था लेने को तैयार है |
