लखनऊ में ज्वेलर्स के 3 मंजिला मकान में आग लग – घर में परिवार के 6 लोग सो रहे थे…
जैसे ही आग किचन से कमरों की ओर फैली, घर के लोग जाग गए। इस दौरान ज्वेलर की 22 साल की बेटी दूसरी मंजिल से कूद गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक मासूम बच्ची सहित परिवार के 5 लोगों को सीढ़ियों से उतारा। इस दौरान मकान धू-धूकर जलता रहा।
दुर्घटना गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक अपार्टमेंट के पास हुई।

