थाना गोसाईगंज पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान 1.अफरोज पुत्र मो0 रफीक उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज , 2. मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा 3. आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Related Posts
आज से ही तस्वीर बदलनी शुरू हो सकती है, लें तीन संकल्प – कर्नल त्यागी
आज से ही तस्वीर बदलनी शुरू हो सकती है, लें तीन संकल्प – कर्नल त्यागी
अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में 8 गिरफ्तार
कानपुर- अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले से जुड़ी खबर, 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है- पुलिस, मुख्य आरोपी ‘डॉक्टर…
भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और स्नेहिल रिश्तों के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : जयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोसिएशन
भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और स्नेहिल रिश्तों के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : जयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोसिएशन