थाना गोसाईगंज पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान 1.अफरोज पुत्र मो0 रफीक उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज , 2. मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा 3. आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Related Posts
त्रिकटु (Trikatu) – पाचन और कफ रोगों का आयुर्वेदिक सुपर फॉर्मूला
त्रिकटु क्या है? त्रिकटु आयुर्वेद का एक प्रसिद्ध योग है, जो तीन तीखे (कटु) द्रव्यों से मिलकर बनता है: सोंठ…
‘UCC लागू करेंगे, घुसपैठिए चार शादी नहीं कर पाएंगे’, असम चुनाव से पहले गरजे शाह
असम विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने कहा कि यूसीसी लागू होने पर घुसपैठिए चार शादियां नहीं कर पाएंगे।…
बिना सड़क को क्षति पहुंचाए 6 महीने में हाईटेक पद्धति का इस्तेमाल करते हुए डाली गई 1800 एम एम की सीवर कनेक्टिंग लाइन
ग़ाज़ियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जन समस्याओं के समाधान के क्रम में…
