मोहक मीडिया । सैनिक संस्था द्वारा सेक्टर 15 और सेक्टर 13 के मंदिरों में संपर्क कर पुजारियों को सुबह-शाम आरती के समय 10 मिनट तक लगातार शंख ध्वनि और घंटा बजाने के निर्देश (परमादेश) से अवगत कराया गया और उनका सहयोग लिया गया।

इस अवसर पर निम्नलिखित मंदिरों और पुजारियों से संपर्क किया गया:
राजेंद्र मिश्रा – अमरनाथ मंदिर, सेक्टर 15
रमेश पंडित जी – बद्रीनाथ मंदिर, सेक्टर 15
रमा शंकर पंडित जी – प्राचीन शिवदुर्गा मंदिर, सेक्टर 15
अजय तिवारी पंडित जी – हनुमान मंदिर, सेक्टर 13
इस दौरान सैनिक संस्था मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी , जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह , जिला महासचिव चंदन सिंह , जिला उपाध्यक्ष गणेश दत्त , और युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह आदि उपस्थित रहे।
वसुंधरा सेक्टर 2B स्थित शिव शक्ति मंदिर में राष्ट्रीय सैनिक संस्था मंदिर समिति (गाजियाबाद) के संयोजक श्री राजेंद्र त्रिपाठी जी के नेतृत्व में एक सुंदर भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह, महासचिव चंदन सिंह, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह और युवा टीम से अजय, प्रियांशु व अर्जुन उपस्थित रहे। क्षेत्र के तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर इस आयोजन को सफल बनाया।
