मोहक मीडिया | 31 अगस्त 2026 , हयात सेंट्रिक देहरादून – भारत गौरव अवार्ड का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह रहे | कार्यक्रम में राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को अनुपस्थिति में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया |
दूधेश्वर नाथ मंदिर , गाज़ियाबाद – आज यहाँ दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर , जुना अखाड़ा के राष्ट्रिय प्रवक्ता और महामंडलेश्वर स्वामी महंत नारायण गिरी जी महाराज ने राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी से मुलाक़ात की |

कर्नल त्यागी ने कहा की हमें किसी की शिकायत करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि शिकायत तो कमजोर लोग करते है | आवश्यकता है की हम मंदिरों में अपने पुजारियों को कहें की वो देवी चन्द्र घंटा की तरह सुबह और शाम आरती के बाद 10 मिनट तक लगातार बिना नागाह घंट नाध करे | जब सभी मंदिरों में ऐसा होगा तो दुश्मन को हमारी एकता और ताकत का स्वत : ही अंदाजा हो जायेगा |
नारायण महंत गिरी जी ने सहमती जताई और कहा की इसी महीने में एक दिन दूधेश्वर नाथ मंदिर में इसी विषय पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
