अभी बदलेगा राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज

मोहक मीडिया । दिल्ली – देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

13 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!