हवा पानी पर मेयर्स और आर डब्लू ए का शिखर सम्मेलन

मोहक मीडिया | 5 जून 2026 , उडुपी रेस्टोरेंट , नवयुग मार्किट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोरवा-यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की वर्तमान में बीमार लोगों को देखते हुए कपकपीं होती है की आने वाली पीढ़ी का तो और भी बूरा हाल होगा |

प्रेस वार्ता को संबोधित करते कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक | साथ में है कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , डा आर के आर्या , कैलाश चन्द्र शर्मा , विनोद जिंदल , ज्ञान सिंह एवं अन्य

“ ना हवा साफ़ है , न फिजा साफ़ है , जो दरिया थी मेरी , वो भी ना साफ़ है
मुझे मेरे जीने का हक़ चाहिए , मुझे पेड़ो से लतपथ वतन चाहिए “

कर्नल त्यागी ने कहा की मेयर्स और आर डब्लू ऐ का 5वां शिखर सम्मलेन हवा और पानी की शुद्धता पर आधारित है | शिखर सम्मेलन का ब्रोशर संलग्न है |

इस शिखर सम्मलेन के मुख्य अतिथि है उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षा दल योजना के माननीय डा सोमेन्द्र तोमर जी |

कोरवा -यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक जी ने बताया की यह शिखर सम्मलेन ग्रेटर नॉएडा के इण्डिया एक्सपो सेंटर में 6 जून को आयोजित किया जायेगा | इसमें देश के विभिन्न शहरो के करीब आधा दर्जन महापौर भाग ले रहे है |

कोरवा-यूपी के मुख्य सलाहकार डा आर के आर्या ने बताया की मेयर और आर डब्लू ऐ शिखर सम्मलेन में विशेष स्तर पर तमिलनाडु , तेलंगाना और राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र के आर डब्लू ऐ के शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे |

कोरवा – यूपी के महासचिव श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया की शिखर सम्मलेन में सर्व सममिति से अनुमोदित किये जाने वाले प्रस्तावों को भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय को क्रियान्वन हेतु भेजा जाएगा |

इस अवसर पर विनोद जिंदल , श्रीमती राज शर्मा , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , श्री नेम पाल चौधरी , श्री तरुण चौहान जी ने भी अपने अपने शब्दों में कहा की वायु प्रदूषण की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है की अब इस पर चारो तरफ से प्रहार करना होगा |

श्री जय दीक्षित , श्रीमती मंजू घई , श्रीमती वंदना शर्मा , श्री रवि कुमार , रजनी कान्त , एम एल वर्मा , गौरव सेनानी चन्दन सिंह , पुष्कर सिंह , गौरव सेनानी गणेश दत्त , अमित गोयल , पुनीत गुप्ता , पपायन ठाकुर , ओरामा ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित रहे | सभी सदस्यों ने कहा की आज पर्यावरण दिवस है | हम स्वयम भी प्रतिज्ञा करते है और अपने अन्य साथियो का भी आवाहन करते है की कम से कम एक पौधा अवश्य ही अपनी अपनी मां के नाम में रोपित किया जाये , उसकी परवरिश की जाए और अपनी संतानों को वसीयत के रूप में उसे सौपा जाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!