राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला कार्यालय केजी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सौजन्य से गजप्रस्थ नाम का समर्थन करते हुए त्रिसला फाउंडेशन व कोरेक फिजियो केयर द्वारा सेरेब्रल पालसी जन्मजात विकलांगता एवं बच्चों की हड्डी से संबंधित रोगों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन माननीय मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के इस आयोजन की सराहना की तथा शहर के निवासियों से इस निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

मुख्य अतिथि विधायक अजीतपाल त्यागी ने बधाई देते हुए बताया कि किस प्रकार से राष्ट्रीय व्यापार मंडल समय-समय पर समाज सेवा से संबंधित कार्यों में संलग्न रहता है इस तरह की सेवा करने वाला यह व्यापार मंडल अपने आप में अद्भुत व अनोखा है शिविर में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में कैम्प का सफल आयोजन हुआ

प्रदीप चौधरी संदीप त्यागी रसम आशु पाठक संजय शर्मा सौरभ यादव आदि ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया तथा शिविर की व्यवस्था में अपना योगदान दिया प्रयागराज से शिविर मे विशेष रूप से उपस्थित हुए डाक्टर जेके जैन डॉक्टर तपस पाल की टीम ने जनता को अपने अनुभव से लाभान्वित किया और सभी का परीक्षण करते हुए उन्हें स्वस्थ करने हेतु निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया महानगर व जिले में इस प्रकार का यह पहला शिविर रहा है शिविर प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:30 तक लगातार चलता रहा क्षेत्र की जनता ने डाक्टर जेके जैन व डॉक्टर तपस पाल एवं उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त किया इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र कश्यप विधायक अजीतपाल त्यागी बालकिशन गुप्ता राकेश शर्मा प्रदीप चौधरी संदीप त्यागी रसम पंडित अशोक भारतीय संजय शर्मा राकेश गुप्ता सौरभ यादव समीर शर्मा मनोज कुमार राजीव त्यागी राज आलोक त्यागी विक्रांत चौधरी वीरेन्द्र कंडेरे कमल शर्मा अनिल मेहरा आदि उपस्थित रहे

100 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने इस शिविर का लाभ उठाया
