मोहक मीडिया। गाजियाबाद लोकसभा की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।


विकास भवन, गाज़ियाबाद में माननीय सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

