“खाद्य तेल संरक्षण जनजागरण अभियान” के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा कौशिक के मार्गदर्शन में व्यंजन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

मोहक मीडिया। “खाद्य तेल संरक्षण जनजागरण अभियान” के अंतर्गत वसुंधरा स्थित मन्नत बैंक्वेट हॉल में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा कौशिक के मार्गदर्शन में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, खाद्य तेल के संतुलित उपयोग के प्रति जनजागरण करना तथा ऊर्जा एवं संसाधनों के संरक्षण का संदेश प्रसारित करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिना खाद्य तेल एवं बिना गैस के तैयार पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका पांडे उपस्थित रहीं। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संयोजक अमृता सिंह , क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी रचना जोशी, क्षेत्रीय सदस्य कादम्बरी कौशिक सहित अनेक महिलाओं की सहभागिता रही।


यह आयोजन स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण, संसाधन संरक्षण तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!