मोहक मीडिया। सनातन संस्कृति का एक ऐसा अद्भुत मंदिर जिसकी वास्तु कला और शिल्प कला जितनी अद्भुत है उतना ही उसका इतिहास, इस मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है।

हजारों साल पूर्व बने इस मंदिर को जब आप देख ते हैं तो आपकी नजर हटाए नहीं हटती। गर्भगृह से लेकर मंदिर की दीवारें खंबे छत और मंदिर की विशाल ऊंचाई आप को सम्मोहित कर देती है।

जब जब आपकी नजर इसकी शिल्प कला पर जाती है तो आपका बार-बार इसे छूने का मन करता है और आप फिर से हजारों साल पूर्व उसी दौर में चले जाते हैं जब यह इतिहास ना होकर वर्तमान हुआ करता था।
मंदिर की दीवारों और खंभों पर आपको देवताओं और असुरों के बीच युद्ध दिखाई पड़ता है,

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यहां पर भगवान शिव को काम्हेश्वरर के रूप में पुजा जाता है !
प्राचीन काम्पेस्वरार( काम्हेश्वरर )मंदिर, तिरुबवनम, तमिलनाडु, भारत

