राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारीयो ने गोविंदपुरम के बाबा मार्केट में लगी भयंकर आग के व्यापारियों पुनर्स्थापित कर मुआवजा दिलाने के लिए दिया जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन

मोहक मीडिया। 19 जून 2026 राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, राष्ट्रीय सलाहकार रितेश शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, काजल छिब्बर, वीरेंद्र कंडेरे, शंकर आदि पदाधिकारीयो के साथ जिला कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी श्री रविंदर कुमार मंदार को उनके द्वारा गाजियाबाद की जनता के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारीयो ने गोविंदपुरम के बाबा मार्केट में लगी भयंकर आग से जली बाबा मार्केट गोविंदपुरम की दुकानों, अंकित डेरी एंड स्वीट्स, श्री बालाजी कम्युनिकेशन, सिंघल स्वीट्स, महा गणेश ट्रेडर्स, अग्रवाल स्वीट्स के व्यापारियों को दोबारा स्थापित करने के लिए उनकी मदद करने का आवेदन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को भेंट करते हुए व्यापारियों की पूरी तरीके से पुनर्स्थापित कर मुआवजा दिलाने का निवेदन किया जिससे कि वह भविष्य में अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मंदार द्वारा व्यापारियों के हित में इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!