गाजियाबाद में कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत

गांव नंगलाबेर के रहने वाले ललित कुमार बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे कूलर साफ कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट उतर आया। ललित कुमार काफी देर तक कूलर से चिपके रहे। परिजनों ने किसी तरह डंडे आदि की मदद से ललित को हटाया। परिजन अचेत ललित को नगर के जीवन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया। ललित की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। ललित कुमार विवाहित थे और उनकी दो बेटियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!