मोहक मीडिया । गाजियाबाद की माटी से निकलकर विश्व भर में अपनी बहादुरी का परचम लहराने वाले, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, वीर चक्र के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एनीमेशन फिल्म “वीर तेजेंद्र” का आज गाजियाबाद कार्यालय पर लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह, महासचिव गौरव सेनानी चंदन सिंह, युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट और मीडिया प्रभारी प्रियांशु कुमार उपस्थित रहे। यह फिल्म मीडिया प्रभारी प्रियांशु कुमार द्वारा बनाई गई है, और उनके द्वारा ही इसका पोस्टर लोकार्पण किया गया।
