विधान परिषद एवं राज्य सभा मे जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए दस सीटों का किया जाए आरक्षण: प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल

मोहक मीडिया। मुरादनगर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल (पूर्व सासंद राज्यसभा) द्वारा प्रदेश मंत्री नीरज गुप्ता के कार्यालय कस्बा रोड मुरादनगर पर आयोजित व्यापारी संवाद एवं प्रांतीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे कहा कि व्यापारियों के लिए विधान परिषद एवं राज्य सभा मे जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए दस सीटों का आरक्षण किया जाए, जिससे संसद और विधानसभाओं में व्यापारियों की आवाज और हितों का प्रतिनिधित्व हो सके। सदस्यता अभियान प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने के लिए प्रांतीय सदस्यता अभियान चल रहा है जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री सदस्यता अभियान मे पूरी ताकत से लगे है प्रदेश का प्रान्तीय निर्वाचन 17-18 अप्रैल 2027 को लखनऊ मे होना निश्चित हुआ है जीएसटी पंजीकृत व्यापारियो का बीमा सरकारी कर्मचारियो की भाति करने, दुकान जलने पर एक करोड का बीमा करने, सरकार द्वारा वसूले जाने वाला ब्याज अठारह से घटाकर नौ प्रतिशत करने, बिजली बिल मे फिक्स चार्ज एवं मिनिमम चार्ज समाप्त करने सम्पूर्ण देश मे मंडी शुल्क दर एक प्रतिशत करने, सभी विभागो के लाईसेंस आजीवन करने सर्वे छापे समाप्त करने दुर्घटना बीमा दस से बढ़ाकर पच्चीस लाख करने पैन्सन तीन से बढ़ाकर दस हजार करने पंजीकृत व्यापारियो के शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाने की मांग रखी आनलाईन ट्रेडिंग पर कठोर कार्रवाई हो ताकि खुदरा व्यापार बच सके।

जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री) मुरादनगर निर्वाचन के लिए प्रदेश मंत्री नीरज गुप्ता को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया सहायक चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष विनोद जिंदल जिला मंत्री विनोद धनगर जिला महामंत्री पंकज गर्ग के साथ दस दिनो के अंदर निर्वाचन सम्पन्न करायेंगे जिला महामंत्री पंकज गर्ग ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपल रिपोर्ट आठ-दस महीन बाद आने की बात मुख्यमंत्री तक पहुचाने की मांग की नीरज गुप्ता, विनोद जिंदल, गोपाल अग्रवाल, विनोद धनगर, अमित गर्ग, मुकेश सिघल, विनोद सिघल, विरेन्द्र गर्ग, संदीप चौधरी, हरिओम सिघल, अमरीस गोयल, जितेंद्र गोयल, मुकेश भटनागर, मनीष सिघल, को प्रान्तीय अध्यक्ष जी द्वारा प्रांतीय सदस्य बनाया गया।

बैठक मे मुरादनगर अध्यक्ष राकेश गोयल, युवा अध्यक्ष अजय वर्मा, सर्राफा अध्यक्ष लोकेश वर्मा, हरिओम गुप्ता, प्रमोद गोयल, दीपक शर्मा, हरिमोहन गोयल, विनय शर्मा, सुनील मुन्डे, अमित गोयल, मनोज सिघल, सलीम अब्बासी, मोहित मुन्डे, कुलदीप गर्ग आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!