मोहक मीडिया । मैं रहूँ या न रहूँ, यह देश सदा रहना चाहिए, मेरी साँसें रहें न रहें, तिरंगा सदा लहराना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज का यह दिन, भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करने का अवसर है। उनके संघर्ष ने हमें केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के भविष्य को स्वयं गढ़ने का अधिकार और दायित्व भी दिया।
यह अवसर 140 करोड़ भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी है, जिसके माध्यम से हम एक ऐसे सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करें, जो अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता, प्रगति और नवाचार की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे
अमर उजाला द्वारा आयोजित देशभक्ति भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन नेहरू नगर से घंटाघर चौक तक किया गया ।जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा एवं ठंडे जल से यात्रा का स्वागत किया ।लाईनपार फैडरेशन के सदस्यों ने इसमें पूरे उत्साह व उमंग से भागीदारी की ।


गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में मेयर सुनिता दयाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
























विधानसभा के समक्ष संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी।




कलाकारों एवं विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे।

अंजू प्रजापति (सदस्य, राज्य महिला आयोग उ.प्र. ने जनपद देवरिया की पावन धरती पर अमर शहीद प्रजापति रामचन्द्र विद्यार्थी जी के शहादत दिवस पर उनके विद्यालय शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी इंटर कॉलेज, बसंतपुर धूसी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शहीद चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
