‘मां तुझे सलाम’ यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत जज्बा, शहीद स्मारक पार्क में शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

मोहक मीडिया । अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित ‘मां तुझे सलाम’ यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत जज्बा देखने को मिला! अमर उजाला कार्यालय से शुरू होकर घंटाघर चौक स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यह भव्य यात्रा संपन्न हुई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मनमोहक झांकियों ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए।


इस ऐतिहासिक अवसर पर वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनिक संस्था), गौरव सेनानी ज्ञान सिंह (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनिक संस्था), गौरव सेनानी चंदन सिंह (जिला उपाध्यक्ष), गौरव सेनानी गणेश दत्त, गौरव सेनानी राजेंद्र त्रिपाठी, गौरव सेनानी ओमपाल सिंह, महिला विंग शहर अध्यक्ष अंजू शर्मा, युवा विंग अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, अजय वर्मा, सचिव आशीष आर्य तथा अमृत, आलोक, प्रियांशु, रवि, दिव्यांश सहित तमाम युवा साथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


💬 कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी जी के प्रेरणादायी शब्द:
“आज की युवा पीढ़ी ‘अमृत पीढ़ी’ है। जिस प्रकार हमारी शिक्षा-दीक्षा और हमारा परिवार जरूरी है, उतना ही जरूरी यह देश रूपी परिवार भी है। आइए, अपने नैतिक कर्तव्यों को पहचानें और आज से हर अभिवादन की जगह केवल ‘जय हिंद’ बोलकर देश के प्रति अपने समर्पण को दोहराएं!”

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को याद कर प्रज्वलित किए दीप

गाजियाबाद आज शहीद स्थल पार्क नियर मनन धाम पर संस्था ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गाजियाबाद इकाई द्वारा गुरुवार को शहीद स्मारक पार्क में शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि हम देश की आन, बान और शान को हमेशा बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह, जिला महासचिव चंदन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव सेनानी गणेश दत्त और जिला युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह उपस्थित रहे।

शहीद स्थल, गाजियाबाद में अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम “एक दीया शहीदों के नाम” के तहत शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए गए, जिसमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , जिला महासचिव चंदन कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष गौरव सेनानी गणेश दत्त , जिला युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह और दिव्यांग विंग की अध्यक्षा नमिता भल्ला उपस्थित रहे, जहाँ सभी ने मिलकर अमर शहीदों को याद कर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलकर ही हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!