मोहक मीडिया राष्ट्रीय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता रेलवे बोर्ड सदस्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के महानगर उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के निवास स्थान 262 ए राम नगर गजप्रस्थ पर स्वतंत्रता दिवस पर देश हित में प्रातः 10:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्रीमान संजीव शर्मा ने पंडित अशोक भारतीय के जन्मदिवस पर तिरंगा रंग की टीशर्ट के साथ किया।

विधायक संजीव शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना प्रेषित की।
इस अवसर पर संजीव शर्माने राष्ट्रीय व्यापार मंडल से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविर का आयोजन करने का आह्वान किया तथा रक्तदान करने वाले तथा रक्त को प्राप्त करने वाले दोनों के लिए उपयोगी बताते राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अनोखे प्रयास मानव जीवन रक्षार्थ रक्तदान शिविर के कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की । रक्तदान करने वाले के इस महत्वपूर्ण दान देने वाले के जीवन में रक्त पतला होने के साथ ही अनेकों अनेकों बीमारी से बचने तथा रक्त ग्रहण करने वाले का अपना जीवन बचाने सहित कम से कम 3 व्यक्तियों का जीवन बचाने में उपयोग होता है।

इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम ने पंडित अशोक भारतीय को बधाई देते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील करते हुए रक्त के अभाव को खत्म करने की प्रार्थना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गाजियाबाद को गजप्रस्थ करने पर धन्यवाद बधाई देते हुए सरकार से शीघ्र गजप्रस्थ घोषित करने की अपील की।
इस अवसर पर पंडित अशोक भारतीय उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने हिंदू-मुस्लिम सभी के रक्त का एक जैसा रंग तथा एक जैसा रक्त बताते हुए आपस में सदभावना रखते हुए मानव जीवन को बचाने के लिए सदैव तत्पर रहने का निवेदन किया।
जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल तथा रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर में लगभग डेढ़ सौ लोगों का परीक्षण किया गया और प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल पंडित अशोक भारतीय के 71 वे जन्मदिन पर 41 लोगों ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने 38 वीं बार व प्रमोद गुप्ता ने 37वी रक्तदान किया।
रक्तदान करने से वजन नियंत्रित दिल का स्वास्थ्य अच्छा व शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है ब्लड प्रेशर नियमित रहता है
एमएमजी अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ विनोद कुमार डा राजेश सुशांत मनीष सुरेन्द्र ने रक्तदान शिविर में पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निर्वहन की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, नमामि गंगे जलशक्ति मंत्रालय के उत्तर प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप त्यागी रसम, वरिष्ठ समाज सेवी प्रवीण बत्रा अजय चौपडा मनोज कांगड़ा धर्मेंद्र राघव, राजेश वर्मा, आनंद वर्मा पार्षद, नीरज गोयल पार्षद, व्यापार मंडल से समीर शर्मा, आशु पाठक पार्षद, प्रदीप चौधरी, संजय शर्मा, राकेश काका, प्रवीण बत्रा, संदीप कुमार पार्षद, नीरज गोयल पार्षद ,गोपाल सिसोदिया पार्षद ने उपस्थित होकर पंडित अशोक भारतीय को बधाई दी।
रक्तदान कर्ताओ मे विक्रांत चौधरी, हिमांशु स्वामी, काजल, जब्बार, नितिन, गोलू, मनोज गुर्जर, राघव गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अभय सिंह राघव, अवधेश पांडे, राजेश कुमार पिं,टू अभिषेक गुप्ता, मोमीन, मनोज गुप्ता, मनमोहन मित्तल, अमित वर्मा, आकाश जै,न राजेश स्वामी, मनोज कुमा,र विपुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे
