भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की आज जयंती है । उन्हें भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय दिया जाता है. वह एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे. दादा साहब फाल्के का पूरा नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था. उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को भारत के महाराष्ट्र में नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर में हुआ था । उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1913 में राजा हरिश्चंद्र से की थी और भारतीय सिनेमा को पहली फिल्म दी । अनूठे प्रभावों और तकनीक के साथ फाल्के के जादुई स्पर्श ने फिल्म को जबरदस्त हिट बना दिया
भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के

