नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की संवेदना व्यक्त

दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा। कल अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “आशा भोसले जी के निधन से बहुत दुख हुआ, वह भारत की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज़ों में से एक थीं। दशकों तक फैली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएँ, उनकी आवाज़ में कालातीत प्रतिभा थी। मैं उनके साथ हुई बातचीत को हमेशा संजो कर रखूंगा।
उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। वह पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!