गाज़ियाबाद की जनता को राहत – जनहित में बड़ा निर्णय

गाज़ियाबाद नगर निगम एवं सभी जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब गाज़ियाबाद में हाउस टैक्स की दरों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी।

इस फैसले से शहर के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। नगर निगम मुख्यालय में मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, महापौर सुनीता दयाल और नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि, “हमारी प्रतिबद्धता है कि गाज़ियाबाद के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!