मोहक मीडिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला प्रशासन गौतमबुधनगर द्वारा विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया !


देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अनथक प्रयासों के कारण ही आज योग को वैश्विक स्तर पर यह ऐतिहासिक मान्यता मिली है। प्रधानमंत्री जी की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया, जिसके बाद आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन धरोहर को अपनाकर निरोगी काया की ओर बढ़ रही है।


धर्मवीर प्रजापति माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश






योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
जो लोग राजनीति में सफल होना चाहते हैं उनके लिए मैंने कुछ आसन तैयार किए है, राजनीति के इच्छुक इन्हें करें और बाक़ी इन्हें करते हुए देखें :अरुण जैमिनी

राजनीतिक आसन
राजनीति में सफल होने के लिए
मेरी राह चुनिए
और विशेष आसन
स्वामी अरुण जैमिनी से सुनिए ।
पहला है:-सूर्य नमस्कार ।
ये अपने -अपने हाई कमान के सामने किया जाता है
और इसे करने वाला एक दिन ज़रूर सफलता पाता है।
अगला आसन है:-रीढ़ विहीन आसन

अपने दोनों हाथ जोड़िए
और सामने वाले के
आचरण इग्नोर करते हुए
उसके चरणों तक मोड़िए
इसमें आपके धुटने टिक जाएँ तो टिक जाने दीजिए
और स्वाभिमान बिकता है तो बिक जाने दीजिए ।
अगले आसन के लिए
आप गुसलखाने में जायें
और नल के नीचे मुर्ग़ा बन के बैठ जायें
ऊपर से पड़ने वाली एक भी बूँद
अपने में न समायें
जितने सूखे बैठे थे
उतने ही सूखे उठ जायें।
जिस दिन सचमुच सूखे उठ जाओगे
उस दिन जूते भी
शान से खा पाओगे
जूते खाना आपका राजनैतिक क़द बढ़ाता है
और योग शिक्षा में इस आसन को
‘बेशर्म आसन ‘कहा जाता है ।
बहुत सारे आसन
पशु-पक्षियों की दुनियाँ से योग में आयें
जैसे-सिंह आसन ,मयूर आसन
पर राजनीति में महत्वपूर्ण है-
‘गिरगिटासन ‘
रोज़ एक घंटा गिरगिट को
ध्यान से निहारो
और उसके मूल रंग के बारे में विचारो
अपनी बॉडी लैंग्वेज अनेकार्थी बनाओ
सर झुकाओ तो हिंदू
और उठाओ तो मुसलमान नज़र आओ
अब मैं आपको अनुलोम-विलोम करना सिखाता हूँ
सारे भक्त पढ़ ले ध्यान से
बाक़ी बाबा इसे नाक से कराते हैं
पर मैं कराता हूँ कान से
दोनों कानों की अच्छी तरह सफ़ाई करा लो
इधर से सुनो उधर से निकालो
उधर से सुनो इधर से निकालो ।
(अरुण जैमिनी
आइए, वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने वाले इस योग को हम सब मिलकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के माध्यम से विद्यार्थियों ने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता तथा संतुलित जीवन के महत्व को समझा। योग के नियमित अभ्यास से स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों ने इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो सम्पूर्ण मानवता को स्वस्थ, संतुलित और समरस जीवन की दिशा प्रदान करती है। आइए, हम सभी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की भावना को आत्मसात करते हुए योग को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करें।
