मोहक मीडिया, मुरादनगर के ग्राम जलालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, दवाइयों का वितरण तथा आयुष्मान कार्ड कैंप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर की विशेष बात यह रही कि अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिससे लोगों में विश्वास और उत्साह दोनों देखने को मिला। डॉक्टरों ने न केवल बीमारियों की पहचान की, बल्कि उचित परामर्श देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया, “हमारा निरंतर प्रयास है कि हमारे किसान और मज़दूर परिवारों को स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि उन्हें समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य के साथ इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।”
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर शिविर का लाभ उठाया।

