नारायणी फाउंडेशन की तरफ से कवि नगर के जानकी सभागार में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

मोहक मीडिया । नारायणी फाउंडेशन की तरफ से कवि नगर के जानकी सभागार में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन डॉ प्रवीण शुक्ल जी के शानदार संचालन में संपन्न हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक शर्मा जी अपनी धर्मपत्नी सुप्रसिद्ध कवयित्री रूपा राजपूत जी की स्मृति में उनके जन्म दिवस पर आयोजित करते हैं।

डॉ प्रवीण शुक्ल जी के साथ सुदीप भोला, स्वयं श्रीवास्तव, मणिका दुबे, शायरा कीर्ति और पल्लवी मिश्रा ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का भरपूर स्नेह बटोरा। प्रवीण शुक्ल जी की “मां” कविता पर श्रोताओं ने तीन बार स्टैंडिंग ओवेशन के साथ भरपूर स्नेह दिया।

इस अवसर सक्रिय ग़ज़लकार के तौर पर मेरा और समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, कवि सुरेंद्र शर्मा और कवि विनोद पांडे को भी सम्मानित किया गया।

समारोह का प्रारंभिक संचालन भाई विनोद पांडे ने किया। भाई आलोक शर्मा ने रूपा राजपूत जी के गीत के साथ-साथ भाई विनोद पांडे के भी भावपूर्ण गीत की श्रेष्ठ प्रस्तुति की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!