आज से ही तस्वीर बदलनी शुरू हो सकती है, लें तीन संकल्प – कर्नल त्यागी

मोहक मीडिया । AKGEC कॉलेज,गाजियाबाद – कॉलेज के दो नए बैच के विद्यार्थियों और अध्यापकों को अलग अलग संबोधित करते हुए राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की आज हम तीन संकल्प लें :

बेच के विधार्थी कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी एवं AKGEC के डीन कर्नल कपूर के साथ
  1. कर्तव्य से परे जा कर काम करेंगे यानी हमे जो काम दिया गया है उससे कुछ ज्यादा काम करेंगे । आविष्कार ऐसे ही होते है । उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए । ड्यूटी करते समय मर गए तो मर गए परन्तु शौर्य पुरूस्कार तब मिलेगा जब आपने ड्यूटी से बाहर जाकर कुछ नया किया हो | यह विकसित भारत 2047 के लिए आवश्यक है |
  2. जो दिखाई देता है उसे तर्क और सच्चाई की कसौटी पर परखेंगे और तब मानेंगे जब वो लॉजिकल और रीजनेबल होगा । उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एडमिन एटली ने बताया था की वो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की वजह से भारत को छोड़ कर गए थे , मोहन दास कर्म चन्द्र गांधी की वजह से नहीं |
  3. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा,किसी और की नहीं,बल्कि तुम्हारी जिम्मेदारी है की तुम संविधान की धारा 51 A में दिए गए 11 कर्तव्यों को जानो और जीवन में उतारो ।

6 महीने के बाद तुम भीड़ से अलग दिखने लगोगे।

आज AKGEC कॉलेज की टीम और फेकेल्टी कर्नल एस एल कपूर एवं आदित्य प्रताप सिंह ने गेस्ट स्पीकर का परिचय दिया |

आज बच्चो ने प्रश्नों की झड़ी लगा दी | डेढ़ घंटे के लेक्चर मे कर्नल त्यागी ने आज ये बताने का प्रयत्न किया की आप भी उसी हाड़ मांस के बने है जिसके वो लोग है जो अपने निर्णयो को हम पर थौपते है | लिहाजा अपनी ताकत को पहचानो और किसी बात को इसलिए मत मानो की उसे बहुत सारे लोग मानते है | किसी भी बात को तब मानो जब वो सच्चाई की कसोटी पर खरी उतरे |

AKGEC के डीन प्रोफेसर कर्नल एस एल कपूर ने अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया |

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को AKGEC के डीन कर्नल एस के कपूर सम्मानित करते हुए

आखिर में बताया गया की ” जय हिंद ” को नारा भी मानो , पहचान भी मानो और हथियार भी मानो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!