प्रत्येक फ्लेट में हो एक फायर एक्स्टिंगयूसर : कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) राष्ट्रिय अध्यक्ष राष्ट्रिय सैनिक संस्था

मोहक मीडिया | 30 अप्रैल 2026 , जिला मुख्यालय , राष्ट्रिय सैनिक संस्था , कारगिल चौक , वैशाली – आज यहाँ जिला इकाई गाज़ियाबाद के शीर्ष सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई | जिलाध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने बताया की राष्ट्रिय सैनिक संस्था का एक उदेश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना भी है | उन्होंने कहा की गाज़ियाबाद के अग्नि शमन कार्यालय में जो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और प्रेसराईसड स्प्रिंकलर उपलब्ध है उनकी पहुँच केवल 14 मंजिला इमारत तक है | गाज़ियाबाद में 30 मंजिला इमारत तक का निर्माण हो रहा है | अग्नि शमन कार्यालय की कमजोरियां इंदिरापुरम , अग्निकांड से उजागर हो गई है जहां फायर टेंडर को 70 मीटर दूर से ही कार्यावाही करनी पड़ी | इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी आग ने कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है | इसलिए मांग की जाती है की जिन ऊँची इमारतो तक अग्नि शमन के पर्याप्त साधन ना हो उनके नक़्शे और निर्माण पर रोक लगाई जाये |

प्रत्येक फ्लेट में FIRE EXTINGUISHER की अनिवार्यता बताते हए कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , श्री तरुण चौहान एवं अन्य

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने सुझाव दिया की प्रत्येक फ्लेट में एक फायर एक्स्टिंगयूसर होना चाहिए | एक फायर एक्स्टिंगयूसर की कीमत लगभग 4000/- रूपये है | प्रत्येक फ्लेट ओनर को खुद अपने बचाव के लिए फायर एक्स्टिंगयूसर खरीदना चाहिए | इस मुहीम को प्रारम्भ करने के लिए श्री तरुण चौहान और श्री बी पी एस भाटिया ने कहा की हम अपने एसोसियेशन में अपनी तरफ से फायर एक्स्टिंगयूसर उपलब्ध करायेंगे |

अग्नि शमन अधिकारी से अनुरोध किया जायेगा की वो विभिन्न सोसाइटीयो में अपने प्रतिनिधि भेजकर आपात स्थिति में फायर एक्स्टिंगयूसर को चलाने का प्रशिक्षण देने की कृपा करें |

इस अवसर पर श्रीमती अंजू शर्मा , डा मधु सिंह , मंजू शर्मा, सुश्री स्वाति बंसल , श्री तरुण चौहान , गौरव सेनानी चन्दन सिंह , गौरव सेनानी गणेश दत्त , बी पी एस भाटिया , संदीप कुमार गुप्ता , जी एस सिद्धू , रमेश नेगी , रमाकांत ने एक स्वर में मांग की प्रत्येक फ्लेट के लिए एक फायर एक्स्टिंगयूसर इन्वेंटरी में ही शामिल किया जाना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!