मोहक मीडिया | 25 अप्रैल 2026 , उडुपी रेस्टोरेंट , नवयुग मार्किट , गाजियाबाद में फ्लेट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद की एक आम सभा की बैठक आयोजित की गई |

आज की आम सभा में सर्व सम्मिति से निम्नलिखित निर्णय भी लिए गए :
- सदस्यता के लिए एक लिंक बनाया जायेगा जिसके द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जायेगा | कोई भी अपार्टमेंट ओनर एसोसियेशन 2100/- रूपये फ्लेट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद के एकाउंट में जमा कर कर फ्लेट ओनर फेडरेशन का सदस्य बन सकता है | यही आजीवन सदस्यता होगी | इस कार्य की जिम्मेदारी श्री तरुण चौहान जी को दी गई |
- फ्लेट ओनर व्यक्तिगत स्तर पर भी फ्लेट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद के सदस्य बन सकते है 500 रूपये का सदयता शुल्क देकर |
- फ्लेट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद की प्रशासनिक काउंसिल के सदस्यों को 2100/- प्रति वर्ष देने होंगे |
- कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की वो अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते है और श्री तरुण चौहान को ये जिम्मेदारी देना चाहते है | श्री आई सी जिंदल , श्री एम एल वर्मा , श्री अतुल जैन , श्री पुनीत गुप्ता , श्री ऋषि बंसल ने कहा की सेकेण्ड लाइन लीडरशिप का तैयार होना आवश्यक है परन्तु उन्हें कुछ समय काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए | इसलिए कर्नल त्यागी ने श्री तरुण चौहान से अनुरोध किया की वो 31 दिसम्बर 2026 तक संस्था के कार्यो में अधिक रूचि लें ताकि समन्वय के आधार पर उन्हें नियुक्त किया जा सके | सभी सदस्यों ने कहा की नेतृत्व में जब भी बदलाव होता है तो कर्नल साहब को संस्था का संरक्षक होना चाहिए |
- आज सर्व सम्मिति से फ्लेट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद की प्रशासनिक समिति में कुछ बदलाव किये गए | वर्तमान प्रशासनिक समिति इस प्रकार है :
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , अध्यक्ष
पी एस सिंह – उपाध्यक्ष
जोस लीओन – उपाध्यक्ष
आई सी जिंदल – उपाध्यक्ष
एम एल वर्मा – उपाध्यक्ष
तरुण चौहान – अध्यक्ष , क्रोसिंग रिपब्लिक
अनुज त्यागी – अध्यक्ष , इंदिरापुरम जोन
श्रीमती अनुरंजना – अध्यक्षा मोहन नगर जोन
श्री राज कुमार त्यागी – अध्यक्ष , राज नगर एक्सटेंशन
श्री अतुल त्यागी – अध्यक्ष , कविनगर जोन
श्री मुकेश अग्रवाल – सचिव प्रशासनिक
श्री ऋषि बंसल , सचिव वित्
श्री अतुल जैन , सचिव संचार
गुरमेल सिंह सिद्धू , सचिव मोहन नगर जोन
श्री आर पी शर्मा – सचिव मिडिया
गौरव सेनानी बी पी गुप्ता – सचिव वसुंधरा जोन
श्री कुलदीप शर्मा – सचिव इंदिरापुरम जोन
श्री पुनीत गुप्ता – सचिव आई टी
प्रशासनिक सदस्य
श्री बी पी एस भाटिया
श्री विजय गोयल
गौरव सेनानी गणेश दत्त
को – ओपटिड सदस्य
श्री एम के मचामा
श्री सी एम वेद
श्री निखिल सिशोदिया
श्रो योगेश त्यागी
श्री संतोष त्यागी
श्री संजय गुप्ता
श्री अनिल मेहंदीरत्ता
एडवोकेट अंशु त्यागी – क़ानूनी सलाहकार
- उपस्थित सभी गेटिड सोसाइटीज के एसोसिएशनो के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा की चुनाव , पंजीकरण और ऑडिट के मुद्दों पर मॉडल बाइलोज की धारा 48 के अंतर्गत फ्लेट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद की भागीदारी होनी ही चाहिए | इस सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा |
