राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता तथा डॉक्टर तापस पाल के संचालन में संपन्न हुई बैठक

मोहक मीडिया, राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के ऑफिस केजी 35 कवि नगर गजप्रस्थ पर सांय 8:00 बजे राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता तथा डॉक्टर तापस पाल के संचालन में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को शानदार तरीके से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सहयोग प्रदान करने के लिए सभी पत्रकार बंधुओ का हृदय की गहराई से आभार प्रकट किया गया और धन्यवाद प्रकट किया गया

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सौजन्य से कृष्णा फाउंडेशन कोरेक फिजियो केयर द्वारा सेरेब्रल पॉलिसी एवं विकलांग बच्चों की हड्डी से संबंधित रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन दिनांक 3 मई 2026 दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे से 3:30 बजे तक केजी 35 कवि नगर गजप्रस्थ पर करने का निर्णय लिया गया उद्घाटन श्रीमान नरेंद्र कश्यप प्रदेश सरकार मंत्री द्वारा किया जाएगा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी एवं सम्मानित आमंत्रित अतिथिगण रहेंगे


राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने शिविर का लाभ उठाने की अपील की
बैठक में मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता डा तपस पाल पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम लायन संजीव गर्ग
संजय शर्मा संजु गुप्ता बी के एस पाल वीरेन्द्र कंडेरे शंकर आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!