फकीरचंद प्रजापति नामित सभासद नगर पालिका मुरादनगर का प्रजापति समाज ने किया सम्मान समारोह

मोहक मीडिया, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के न्याय पंचायत समिति के सदस्य, रोडवेज डिपार्मेंट उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत, संरक्षक जिला गाजियाबाद राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ, एवं दक्ष प्रजापति शिक्षा प्रसार समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य ,वरिष्ठ समाजसेवी, श्री फकीरचंद प्रजापति को नगर पालिका मुरादनगर में सभासद नामित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

समारोह श्री शेर सिंह धर्मशाला मुरादनगर में संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लोनी, मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर, बागपत, धौलाना, गुलावठी व बुलंदशहर क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई,

और श्री फकीर चंद प्रजापति जी को पगड़ी, पटका, फूलमाला, मोमेंटो व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अनुभव “अनुभवी” ने किया

इस अवसर पर समस्त प्रजापति समाज की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं दी गयी।

समारोह में देवेन्दर प्रजापति , राजेंदर प्रजापति, ब्रिजेश प्रजापति, प्रजापति एल सी राठौर, अधिवक्ता रजनी कान्ता प्रजापति, अधिवक्ता सुनील प्रजापति, सुरेन्दर प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, डॉ सुभाष तोमर प्रजापति, सत्यपाल सिंह प्रजापति, सुूशील प्रजापति, मुनिंदर प्रजापति, औंकार प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति और समाज के भारी मात्रा में जनसमूह ने भागीदारी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!