गौरव सेनानियों, शहीदों के परिवारों की गाथा : “सिंदूर से शौर्य तक”

मोहक मीडिया| 26 सितम्बर 2026 , मावलंकर होल , कन्सीट्यूशनल क्लब , नई दिल्ली – राष्ट्रिय सैनिक संस्था एवं बोली बोनेंज़ा एसोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका नाम है “ सिंदूर से शौर्य तक “ |

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी और आदेश त्यागी को सम्मानित करती सुश्री प्रियंका चौहान

बोली बोनेंज़ा की मुख्य संयोजक सुश्री प्रियंका चौधरी , पंकज सैनी द्वारा इस कार्यक्रम में गौरव सेनानियों को , शहीदों के परिवारों , उत्कृष्ट नारियो को और देश भर से छांटे गये अति गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया |

श्री राजन छिब्बर को सम्मानित करते सुश्री प्रियंका चोहान और पंकज सैनी

गाज़ियाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र के संयोजक श्री राजीव खोसला , दिल्ली की महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती उर्वशी वालिया , बुलंदशहर इकाई के जिला अध्यक्ष कमांडर वी के शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में छोटे बच्चों की नाटकीय उपस्थिति , वन्देमातरम , सोलो सोंग्स , अतिथि परिचय एवं पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया |

सदन में बैठे गौरव सेनानियों और देश भक्तो

इस अवसर पर राष्ट्रिय सैनिक संस्था के 200 सदस्यों के साथ सदन में 500 देश भक्त उपस्थित रहे |

जी बी रोड पुलिस चौकी की इंस्पेक्टर किरण सेठी जो अब तक लाखो महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दे चुकी है | उनका नाम लिम्का बुक आफ रिकोर्ड में दर्ज है को सम्मानित करते कर्नल आर एस त्रिपाठी , राजीव खोसला और कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की ओपरेशन सिंदूर चार दिन का ऐसा युद्ध था जिसमे भारत ने 4 देशो को एक साथ हराया | ( चीन का एयर डिफेन्स सिस्टम , तुर्की के ड्रोन , अमेरिका का जहाज और पाकिस्तान की मिलिट्री बेस )

शहीद परिवारों को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , आकाश नगर इकाई के अध्यक्ष गौरव सेनानी वी पी शर्मा , सुश्री प्रियंका चोहान और शहीद की माता मधु बाला

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के आर्थिक समिति के राष्ट्रिय संयोजक श्री राजन छिब्बर ने अपनी उपस्थिति मात्र से ही पूरे सदन का मनोबल बढाया |

सम्मान के हकदार श्रीमती सीमा त्यागी , कमांडर वी पी शर्मा , प्रधान , राजेन्द्र त्रिपाठी , कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , आदेश त्यागी , एक शहीद की माता सरोज देवी , दुसरे शहीद के पिटा शीशपाल शिशौदिया , ज्ञान सिंह , युवा सदस्य , शहीद की माता मधु बाला , बोली बोनेंजा की संयोजक प्रियंका चौहान , लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , ओम पाल सिंह और अनुराग अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!