मोहक मीडिया । जनपद गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा स्थित ग्राम विलासपुर में ‘अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा’ द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री माननीय धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र , कार्यक्रम अध्यक्ष रामपाल प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र आर्य प्रजापति , महेंद्र सिंह प्रजापति , सुभाष चंद्र तोमर, राजीव लोचन प्रजापति , तमिलनाडु से पधारे आनंद प्रजापति, दर्शन गिरी जी महाराज महामंडलेश्वर, रामेश्वर प्रजापति फरीदाबाद, रोहिताश प्रजापति मेरठ आदि लोग उपस्थित रहे

प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री माननीय धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज का संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने में ऐतिहासिक योगदान रहा है। समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।


इस भव्य एवं सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए ‘अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा’ के सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित ग्रामवासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद!”
