मोहक मीडिया। धरा प्रहरी फाउंडेशन रजि0 की प्रथम मीटिंग फ्रेंक ऑप्टिकल गाँधी नगर गाजियाबाद पर आयोजित की गयी, मीटिंग में संस्था परिचय, पदाधिकारी चयन व श्री दूधेश्वरनाथ श्रावण शिवरात्रि महोत्सव पर श्रद्धांलुओं के पादुका रख रखाव शिविर के लिए कार्यक्रम तय किया गया,
संस्था के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने संस्था के परिचय मे संस्था के कार्यों का वर्णन कर बताया संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा प्रतिदिन वानर भोज कराया जाता है, पर्यावरण के संतुलन हेतु समय समय पर पौधा रोपण व पौधों का संरक्षण किया जाता है तथा धार्मिक कार्यों में सेवा द्वारा पूरी पूरी भागीदारी निभाई जाती है, संस्था के संरक्षक डॉ ओ पी अग्रवाल जी ने कहा संस्था के द्वारा सामाजिक मकसद को पूर करने के लिए नियम अति आवश्यक है, पक्का लक्ष्य तय किये गए नियम की व्यवस्था से संस्था सामाजिक परोपकार करते हुए समाज का आईना बनती है, समाज को नई दिशा देने वाली समाज सेविका चंचल जैन जी द्वारा संस्था के विजन व मिशन की जानकारी से सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा,आज हम टीम नहीं बना रहे समाज सेवा के लिए एक परिवार बना रहे है, जो धरा की रक्षा करेगा व श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तो के लिए घंटाघर पर 8 अगस्त से 11 अगस्त तक चरण पादुका शिविर लगाया जायेगा उसमे सभी सदस्य व पदाधिकारी दिन रात शिव भक्तो के लिए पेयजल सेवा भी की जाएगी, इस अवसर पर डॉ ओ पी अग्रवाल,चंचल जैन, बाल किशन गुप्ता, मयंक गुप्ता शैल प्रभा,अशोक भारतीय,राकेश गुप्ता, मीरा गुप्ता, शंखनाद वाली शुभ गर्ग,आर के शारदा, प्रेम लता,योगाचार्य देवेंद्र, रश्मि गर्ग,विनोद कुमार सक्सेना, रतना सिंघल, बी के गुप्ता, पलक गुप्ता,पंकज, अमन, गौरव आदि ने आगामी कावड़ महोत्सव के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
श्री दूधेश्वरनाथ श्रावण शिवरात्रि महोत्सव पर श्रद्धांलुओं के पादुका रख रखाव शिविर के लिए धरा प्रहरी फाउंडेशन रजि0 की मीटिंग
