भवन भी करते है पेड़ पौधो की तरह बात : एम टेक स्ट्रक्चर कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी

मोहक मीडिया | 26 सितम्बर 2026 , होटल कृष्णा सागर, गाजियाबाद – इंडियन प्रोफेसनल सिविल इंजीनियर्स ग्रेजुएट एसोसियेशन की एक बैठक आयोजित की गई | कार्यक्रम के अध्यक्ष इंजिनियर अतुल गोयल ने इस अवसर पर इण्डिया के 7 सर्व श्रेष्ठ इंजीनियर्स की जानकारी दी जिसमे पहला नाम था भारत रत्न सर मोक्षागुनडम विश्वेश्वरिया और आखरी नाम था मेट्रो मैन इंजिनियर श्री धरन |

इंडियन प्रोफेसनल सिविल इंजीनियर्स ग्रेजुएट एसोसियेशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष इंजिनियर फजल उर रहमान ने प्रोफेसनल इंजिनियर को सरकारी मान्यता देना इसलिए अनिवार्य बताया ताकि हम आम आदमी को बता सके की मकान के निर्माण में कौन कौन सी बाते ऐसी है जिनमे हम अकसर गलती करते है जैसे वाटर सीमेंट रेशो या लोहे की मिकदार बढाना |

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को सम्मानित करते इंडियन प्रोफेसनल सिविल इंजीनियर्स ग्रेजुएट एसोसियेशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष फजल उर रहमान , ऍन सी आर के अध्यक्ष इंजिनियर अतुल गोयल

एम टेक स्ट्रक्चर कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने इस बात का समर्थन किया की भवन भी बात करते है | जब बच्चा रोता है तब मां उसे दूध पिलाती है लेकिन भवन की दीवार में जब दरार आती है या प्लास्टर झड़ता है या लोहा नंगा हो जाता है तो हम उसे बहुत संवेदना से नहीं लेते | आम आदमी को जानकारी भी नहीं होती | इसलिए भवनों का स्ट्रक्चरल ओडिट करना अनिवार्य होना चाहिए |

इस अवसर पर इंजिनियर संजय कुमार जैन , इंजिनियर अमन दीप गर्ग , इंजिनियर आशीष राघव , इंजिनियर आनंद त्रिपाठी एवं देश भर से आये सेकड़ो इंजिनियर उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!