राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गोविन्दपुरम मंडल एवं वरदान सेवा संस्थान द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

मोहक मीडिया, 5 अप्रैल 2026 , एफ 60 , शिवपुरम , गली नम्बर 3 गाजियाबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के गोविन्दपुरम मंडल एवं वरदान सेवा संस्थान द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया | नेत्र जाँच शिविर में करीब 200 लोगो ने निशुल्क नेत्र जाँच करवाई जिसमे 17 लोगो को मोतिया बिंद का ऑपरेशन करने के लिए वरदान हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम हॉस्पिटल ले गयी और बाकी को आवश्यकता अनुसार सलाह और दवाइयां दी गई | आज यहाँ हड्डियों की जाँच भी की गई और निशुल्क कैल्शियम की दवा भी दी गयी |

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , श्री राजन छिब्बर , लेफ्टिनेंट बी पी शर्मा एवं अन्य

नेत्र जाँच शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी जी व आर्थिक काउंसिल के संरक्षक श्री राजन छिब्बर जी द्वारा किया गया | कर्नल त्यागी ने कहा की राष्ट्रिय सैनिक संस्था प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण और शहीदों के परिवारों के सम्मान के साथ साथ समाजिक मुद्दों पर भी कार्य करती है | श्री राजन छिब्बर जी द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया |

मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र के मिडिया प्रभारी धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं पूरी टीम के सदस्यों ने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ कैम्प आयोजित करने का लोगों को भरोसा दिया |

नेत्र जांच शिविर में परिक्षण करते वरदान अस्पताल के डाक्टर्स

डा. अमित कुमार प्रजापति , डा दीपांशु त्यागी , डा कोमल , डा आर के शर्मा नर्सिंग असिस्टेंट सुमित कुमार , सत्यम , करण , दिलीप ने पांच घंटे के नेत्र जांच शिविर में आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भी परिक्षण किया जिसमे ब्लड प्रेसर , मधुमेह आदि की जाँच की गई |

वरदान अस्पताल के डाक्टर्स की टीम के साथ कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , श्री राजन छिब्बर , लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य

इस अवसर पर राजवीर प्रधान, अजय तोमर, संदीप चौधरी, शिव कुमार शर्मा जी, पवन सोम जी जिला महामंत्री भाजपा, वीरेंद्र यादव जिला मंत्री, देवेंद्र चौहान जिला प्रतिनिधि भाजपा, हेमन्त त्रिवेदी, रविंद्र सिंह पुनिया, जिले सिंह तवतीय, ओम पाल सिंह, दिलीप शर्मा, रवि कुमार शाक्य, पवन यादव, एक्स प्रमुख रजापूर जितेंद्र यादव, आकाश शर्मा, नरेश कौशिक, उदय वीर सिंह, रण सिंह, सतेंद्र तेवतीय, पुष्पा पांडे, साधना सिंह, सचिन कुमार, रोहित कुमार,नरेश तोमर, वर्षा तोमर, गिरिराज सिंह, रामवीर शर्मा, आकाश, आकाश वर्मा आदि ने मरीजो के लिए व्यापक , सुचारू और मानवीय व्यवस्था की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!