मोहक मीडिया। गंगा एक्सप्रेसवे से इस बार वाहन चालकों का सफर सुहाना हो जाएगा।
गंगा स्नान पर उनको न तो लंबे जाम में फंसना पड़ेगा और न ही 100 किमी से ज्यादा लंबे रूट डायवर्जन से होकर सफर तय करना पड़ेगा।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में वाहनों का बंद होने के बावजूद वह धड़ल्ले से अपना सफर पूरा कर सकेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज- लखनऊ का सफर सुहाना होने के साथ ही मेरठ-अलीगढ़ व मुरादाबाद-बरेली मंडलों के अधिकारी भी इस बार टेंशन-फ्री रह सकेंगे।

