मोहक मीडिया | मोडल टाउन ईस्ट, सिविल सोसाइटी , गाज़ियाबाद- आज यहाँ सिविल सोसाइटी की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई | सिविल सोसाइटी का मतलब है कोरवा-यूपी , फ्लेट ओनर फेडरेशन गाज़ियाबाद , आर डब्लू ऐ फेडरेशन , लाइन पार आर डब्लू ऐ गाज़ियाबाद एवं अन्य आर डब्लू ऐ के संगठन |
बैठक में कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , गीता त्यागी , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , गौरव सेनानी गणेश दत्त , एम एल वर्मा , नमिता भल्ला , डा मधु सिंह , संध्या त्यागी , डा आर के आर्या , एडवोकेट अंशु त्यागी , मंजू घई , संतोष कुमार , उषा आनंद , सुभी चतुर्वेदी , विनीत अग्रवाल , अंजू शर्मा , आई सी जिंदल , मुकेश गुप्ता , सुदीप साहू , मोनिका गोयल , मुलेंद्र शर्मा , जय दीक्षित , राज शर्मा , आशुतोष कौशिक , राजीव अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे |
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की माननीय मेयर श्रीमती सुनीता दयाल से आज लम्बी वार्ता हुई और वो निम्नलिखित दो बातो पर पुन: सहमत थी :
- वर्तमान गृह कर वृद्धि भ्रामक है और भ्रटाचार को जन्म देगी इसलिए स्वीकार्य नहीं
- गृह कर की पुरानी दरो पर 25% तक की वृद्धि की जा सकती है |
बैठक में नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक से भी वार्ता की गई वो श्री जय दीक्षित जी के मुताबिक़ बैठक को ज्वाइन करना चाहते थे परन्तु जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा की मैं इस समय कार्यालय से बाहर हूँ |
डा आर के आर्या , श्री मुकेश गुप्ता , सुदीप साहू , संध्या त्यागी , राज शर्मा , आई सी जिंदल ने अपने अपने शब्दों में साफ़ साफ़ कहा की तबादले पर आये अधिकारियों को जनता के हित के विरुद्ध नीतियाँ बनाने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए | हम नहीं जानते कैसे करें ? परन्तु हम चाहते है की बजाय दस उट पटांग विकल्प देने के सीधे सीधे पुराने गृह कर की दर पर 25% तक की वृद्धि हम सहन करने को तैयार है |
आज सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया गया की यदि गृह कर पर वर्तमान निती को वापस नहीं लिया गया तो यह अच्छे से समझ लिया जाये की गाज़ियाबाद के सभासदों , विधायको , सांसद और मंत्री का यह आखरी कार्यकाल होगा |
इतना ही नही आवश्यकता हुई तो सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध माननीय मुख्यमंत्री जी को शिकायत की जाएगी जिन्होंने साफ़ साफ़ कहा है की गृह कर की सभी वृद्धि तुरंत वापस ली जाए |

