UPITS-2026 में सात्विक आयुर्वेद के स्टॉल पर उमड़ी भीड़, आयुर्वेदिक उत्पादों को मिली भरपूर सराहना

मोहक मीडिया। ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (UPITS-2026) का समापन केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया। मेले के समापन दिवस पर हॉल संख्या 9 में स्थित सात्विक आयुर्वेद, मोदीनगर के स्टॉल पर आगंतुकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर आयुर्वेद एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य उत्पादों के प्रति विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर उनकी खरीदारी की।

इस अवसर पर हॉल-9 के मैनेजर देवेंद्र नागर ने स्टॉल पर पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से टीम का उत्साहवर्धन किया। उनके आगमन से सात्विक आयुर्वेद परिवार को विशेष प्रेरणा एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

सात्विक आयुर्वेद के संचालक कुलदीप पांचाल ने बताया कि मेले के दौरान आमाशय चूर्ण, दंत मंजन, केश रत्न, फेस पैक, संधिवत्सल, मधुयष्टि चूर्ण, स्त्री सुधा, शक्तिवर्धक तथा विभिन्न आयुर्वेदिक तेलों सहित संस्था के अनेक उत्पादों को आगंतुकों द्वारा सराहा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्पादों के गुणों एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली के विषय में जानकारी प्राप्त की।

समापन दिवस पर श्रीमती शिवानी, पुत्र हर्ष, अधिवक्ता प्रियदीप शर्मा एवं श्रीमती नीतू शर्मा ने भी स्टॉल पर उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया तथा टीम का उत्साहवर्धन किया।

सात्विक आयुर्वेद परिवार ने मेले में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, सहयोग एवं विश्वास से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता के अभियान को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई है। संस्था ने भविष्य में भी शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पादों के माध्यम से समाज की सेवा के अपने संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!