भारत की ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी की आवाज़ ने इस देश की पीढ़ियों को भावनाओं के एक ऐसे संसार से जोड़ा, जहाँ प्रेम, भक्ति और देशभक्ति के सुर एक साथ गूंजते हैं।
उनकी आवाज़ केवल गीतों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसती है। उनका संगीत कालजयी है और उनकी विरासत सदैव अमर रहेगी।
लता जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा
